Realme X50 5G: दो सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च, दमदार बैटरी समेत कई खूबियां से है लैस जाने प्राइस ? Realme X50: रियलमी एक्स50 के बैक पैनल पर हैं चार रियर कैमरे (फोटो- Realme) Realme X50 5G Launched: Oppo के सब-ब्रांड रियलमी ने पहले 5G फोन रियलमी एक्स50 को लॉन्च कर दिया है। अहम खासियतों की बात करें तो लेटेस्ट रियलमी (Realme Phones) को पंच-होल स्क्रीन के साथ उतारा गया है। Realme X50 5जी फोन 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, 64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ उतारा गया है। बता दें कि फिलहाल Realme के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। 2▪Realme X50 Price: रियलमी एक्स50 5जी के तीन रैम वेरिएंट हैं, एक 6 जीबी रैम, दूसरा 8 जीबी रैम और तीसरा 12 जीबी रैम। इसके 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 25,000 रुपये), 6 जीबी रैम/256 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन (लगभग 27,000 रुपये) है। इसके टॉप वेरिएंट में 12 जीबी रैम/256 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,000 रुपये) है। Realme ने घोषणा क...