Realme X50 7G: दो सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च, दमदार बैटरी समेत कई खूबियां से है लैस जाने प्राइस ?

  • Realme X50 5G: दो सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च, दमदार बैटरी समेत कई खूबियां से है लैस जाने प्राइस ?


Realme X50: रियलमी एक्स50 के बैक पैनल पर हैं चार रियर कैमरे (फोटो- Realme)

  1. Realme X50 5G Launched: Oppo के सब-ब्रांड रियलमी ने पहले 5G फोन रियलमी एक्स50 को लॉन्च कर दिया है। अहम खासियतों की बात करें तो लेटेस्ट रियलमी (Realme Phones) को पंच-होल स्क्रीन के साथ उतारा गया है। Realme X50 5जी फोन 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, 64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ उतारा गया है। बता दें कि फिलहाल Realme के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है।
2▪Realme X50 Price: रियलमी एक्स50 5जी के तीन रैम वेरिएंट हैं, एक 6 जीबी रैम, दूसरा 8 जीबी रैम और तीसरा 12 जीबी रैम। इसके 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 25,000 रुपये), 6 जीबी रैम/256 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन (लगभग 27,000 रुपये) है। इसके टॉप वेरिएंट में 12 जीबी रैम/256 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,000 रुपये) है।Realme ने घोषणा की है कि Realme X50 5G Master Edition भी होगा जो 12 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज से लैस होगा और इसकी कीमत 3,099 चीनी युआन (लगभग 31,000 रुपये) होगी। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि भारत में यह फोन आखिर कब तक उपलब्ध कराया जाएगा।

3●Realme X50 5G Specifications, Realme X50 5G Features: रियलमी एक्स50 5जी में 6.57 इंच फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले (2340×1080 पिक्सल) है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 90.4 प्रतिशत और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है।
बैटरी क्षमता की बात करें तो फोन में 4,200 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 30 वॉट वूक 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन एंड्रॉयड 10 (Android 10) पर आधारित कलरओएस 7 (ColorOS 7) पर चलता है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के बजाय यह फोन साइड-माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
Realme X50 5G Camera: रियलमी फोन के पिछले हिस्से में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, इसमें 64MP Samsung GW1 कैमरा सेंसर, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर है



Comments

Popular posts from this blog

Reliance Jio vs Airtel vs Vodafone: 149 रुपये में किस कंपनी के प्लान में है ज्यादा डेटा और बेनिफिट्स, जानें डिटेल्स

Samsung Galaxy S10 Lite भारत में 23 जनवरी को होगा लॉन्च, Flipkart ने टीज किया लॉन्च डेट